1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जिहाद, आतंकवाद अलग अलग चीजें हैं: तारिक अनवर

जिहाद, आतंकवाद अलग अलग चीजें हैं: तारिक अनवर

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2016 11:34 am IST,  Updated : Feb 19, 2016 11:34 am IST

राकांपा नेता तारिक अनवर ने भाजपा नीत सरकार पर हिंसक गतिविधियों में अंतर करने में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए इसे एक खतरनाक चलन बताया है।

tariq- India TV Hindi
tariq

मुंबई: राकांपा नेता तारिक अनवर ने भाजपा नीत सरकार पर हिंसक गतिविधियों में अंतर करने में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए इसे एक खतरनाक चलन बताया है। अनवर ने कहा, जिहाद और आतंकवाद एक नदी के दो किनारों की तरह दो अलग अलग चीजें हैं जो कभी नहीं मिल सकते।

उन्होंने राज्य में राकांपा के पदाधिकारी मुनाफ हकीम की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कौमी तंजीम द्वारा हाल में आयोजित जिहाद अगेन्स्ट टेररिज्म विषय पर आयोजित सम्मेलन में कहा, लेकिन आज सरकार नीति के तहत किसी हिंदू के हिंसक कृत्य को गुंडागीरी करार देती है जबकि एक मुस्लिम के उसी कृत्य को आतंकवादी घटना बताती है और यह एक खतरनाक चलन है। अनवर ने कहा, गृह विभाग शांति स्थापित करने और बनाए रखने के अपने कर्तव्य का पालन करने के बजाए शिक्षित युवाओं को गलत तरीके से फंसा रहा है और उन्हें आतंकवादी बता रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया को सबका साथ, सबका विकास नारे के असल अर्थ को सामने लाना चाहिए। अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष श्रीपाल सबनीस ने इस अवसर पर कहा, जो लोग राजनीतिक हित साधने के लिए लोगों के बीच गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा, इस्लाम के अनुसार जिहाद का मतलब व्यक्ति की इंद्रियों को काबू करने के लिए आत्म संयम और हृदय को पवित्र करने से है और इसका आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।