1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की गतिविधियों पर नजर रखे केन्द्र: साक्षी महाराज

राहुल गांधी की गतिविधियों पर नजर रखे केन्द्र: साक्षी महाराज

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 09:45 pm IST

एटा: अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज ने केन्द्र सरकार से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हाल में भारत-विरोधी नारेबाजी के आरोपियों की कथित रूप से

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

एटा: अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज ने केन्द्र सरकार से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हाल में भारत-विरोधी नारेबाजी के आरोपियों की कथित रूप से हिमायत करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

राहुल गांधी का रुख सही नहीं: साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने आज कहा कि जेएनयू में हुई घटना पर राहुल गांधी का रुख सही नहीं था। सरकार को जेएनयू की घटना की सीबीआई से जांच करानी चाहिए और राहुल की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल छात्रों के खिलाफ सही कार्रवाई की है। यही कार्रवाई इन छात्रों का समर्थन करने वाले राहुल तथा वामपंथी नेताओं डी. राजा और सीताराम येचुरी पर भी होनी चाहिए।

बौद्धिक आतंकवाद का अड्डा बन चुका है JNU

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि जेएनयू बौद्धिक आतंकवाद का अड्डा बन चुका है और इस पर लगाम लगाने के लिये कुछ समय के लिये विश्वविद्यालय को बंद करने की मांग की। जेएनयू में भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग आस्तीन के सांप हैं। अगर उनका मुंह नहीं कुचला गया तो स्थिति भयानक हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।