नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को लेकर खूब बहस हुई कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, "मैं बोलूंगा। लेकिन वे मुझे बोलने नहीं देंगे, क्योंकि वे डरे हुए हैं। मैं संसद में जो कुछ भी बोलूंगा, वे उसे लेकर डरे हुए हैं। इसलिए वे मुझे बोलने नहीं देंगे।"
गौरलतब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन कर रहे हैं।
देशद्रोह मामले पर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर के पंपोर में शहीद होने वाले कैप्टन के पास भी जेएनयू की डिग्री थी। कांग्रेस के नेता उनके घर क्यों नहीं गए।' उन्होंने राहुल गांधी से पूछा, 'देश के किस टुकड़े पर करेंगे राज ?' ठाकुर ने कहा, ''ये फ्रीडम ऑप स्पीच की बात करते हैं। इमरजेंसी में क्या हुआ था। ये लोग फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं तो दुख होता है। आज ब्लैक आउट करने वाले इमरजेंसी के वक्त शायद कुछ नहीं देखा।''
रोहित वेमुला और जेएनयू मुद्दे पर किसने क्या कहा-
- मायावती ने कहा कि रोहित को खुदकुशी करने के लिए उकसाया गया। आरएसएस के विचार को थोपने की कोशिश में रोहित ने किया सुसाइड। हैदराबाद में दलित छात्रों को दबाने की बात करते हुए मायावती ने रोहित वेमुला को अंबेडकरवादी बताया। उपसभापति के कहने के बावजूद मायावती नहीं रूकी और कहा कि सरकार मेरे सवालों का जवाब दे।
- मायावती के आरोपों पर मुख्तार अब्बास नकवी का जवाब। उन्होंने कहा- टुकड़ों में जवाब देने के बजाय पूरी चर्चा में रखेंगे अपनी बात।
- राज्यसभा में मायावती की मांग का सीताराम चेयुरी ने समर्थन किया और कहा- रोहित मामले की जांच कमेटी में दलित को शामिल करे सरकार।
- चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा- मंत्रियों के दुष्कर्म पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।
- स्मृति ईरानी ने विरोध करते हुए किया पटलवार, कहा- दुष्कर्म को अंग्रेजी में रेप कहते हैं। बहस के दौरान ज्योतिरादित्य के बयान पर स्मृति ने आपत्ति जताई और दुष्कर्म शब्द वापस लेने की मांग की।
- सिंधिया ने कहा- केवल नारे लगाने से कोई देशद्रोह नहीं हो जाता और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। सिंधिया ने देश विरोधी नारे का किया विरोध और कहा- 8 छात्रों के बयान पर JNU पर कलंक लगाना गलत है।
- वहीं, सिंधिया के बयान में कई बार संघ का नाम आने पर स्पीकर ने टोका, कहा क्या RSS का नाम लेना जरूरी है ?
- बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश को तोड़नेवाले के पास गए, शहीदों के घर नहीं।
- अनुराग ने गांधी परिवार पर कसा तंज, कहा- इनके लिए फैमिली फर्स्ट ,पार्टी नेक्स्ट और नेशन लास्ट है।
- अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से पूछा सवाल, आप तय करें संसद के हमलावर अफजल के साथ हैं या बचानेवाले के साथ।
- JNU विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- देश विरोधी नारे लगाने वाले का खुलेआम समर्थन करें या फिर करें निंदा।
- अमित शाह ने सभी दलों से JNU पर पक्ष साफ करने को कहा, पूछा- देश विरोधी नारे लगाना देशद्रोह या बोलने की आजादी ?
- शाह ने विपक्ष को दिया दो टूक जवाब, बोले- देश विरोधी ताकतों को नहीं करेंगे बर्दाश्त।
- रोहिल वेमुला खुदकुशी मामले में स्मृति ईरानी और मायावती में बहस। स्मृति ने मायावती को चुनौती दी।
देखे वीडियो-