1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. JNU विवाद पर आज राज्‍यसभा में आमने-सामने होंगे सरकार और विपक्ष

JNU विवाद पर आज राज्‍यसभा में आमने-सामने होंगे सरकार और विपक्ष

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2016 07:22 am IST,  Updated : Feb 24, 2016 07:22 am IST

सरकार और विपक्ष जेएनयू विवाद को लेकर आज राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान पहली बार आमने-सामने होंगे। BJP जेएनयू विवाद पर एक आक्रामक रुख अपना सकती है और इसे देशभक्तों और राष्ट्र विरोधियों के बीच की लड़ाई के तौर पर पेश कर सकती है।

rajya sabha- India TV Hindi
rajya sabha

नई दिल्‍ली: सरकार और विपक्ष जेएनयू विवाद को लेकर आज राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान पहली बार आमने-सामने होंगे। सूत्रों का कहना है कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की मांगों के बाद कार्यमंत्रणा समिति की एक बैठक में फैसला लिया गया कि बुधवार को मद्दे पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा सांसद भूपेंद यादव ने JNU विवाद और साथ ही डेविड हेडली की पेशी पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। डेविड हेडली ने अपनी गवाही में कहा था कि इशरत जहां एक आतंकी थी। भाजपा सांसद विजय गोयल ने भी नोटिस दिया है।

BJP जेएनयू विवाद पर एक आक्रामक रुख अपना सकती है और इसे देशभक्तों और राष्ट्र विरोधियों के बीच की लड़ाई के तौर पर पेश कर सकती है। विपक्षी कांग्रेस जेएनयू विवाद को अभिव्यक्ति एवं विचारों की आजादी के बड़े मुद्दे से जोड़ रही है।

जहां, विपक्ष सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गया है। वहीं, भाजपा के एक नेता के अनुसार पार्टी को लगता है कि बहस को 'देशभक्तों और राष्ट्रविरोधियों' के बीच का बहस बताने से उसे फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।