1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए आत्मचिंतन की जरूरत

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए आत्मचिंतन की जरूरत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 07:56 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 07:56 pm IST

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी को आत्म अवलोकन की नसीहत दी है। सिंधिया ने कहा कि ये समय की मांग है और पार्टी में सुधार करना समय की जरुरत है।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia

नई दिल्ली: हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी घमासान चल रहा है लेकिन कांग्रेस में एक अलग ही लड़ाई हो रही है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी को आत्म अवलोकन की नसीहत दी है। सिंधिया ने कहा कि ये समय की मांग है और पार्टी में सुधार करना समय की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए आत्मचिंतन की जरूरत है। अभी कांग्रेस की जो स्थिति है उसका जायजा लेना जरूरी है, ताकि पार्टी को आगे बढ़ाया जा सके।

बता दें कि इससे पहले आज कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी पर पार्टी को यूं ही छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया था और उसके बाद सिंधिया का ये बयान आया है। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि कांग्रेस की हालत खराब है और वह महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पाएगी। खुर्शीद ने कहा कि आज कई लोग पार्टी छोड़कर चले गए। इस मौजूदा परिस्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत