1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्‍थान में अशोक गहलोत मुख्‍यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे

मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ और राजस्‍थान में अशोक गहलोत मुख्‍यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 04:24 pm IST

सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की दौड़ में कमलनाथ सबसे आगे हैं। वहीं राजस्थान में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार बताया गया है।

congress- India TV Hindi
congress Image Source : CONGRESS

नई दिल्‍ली। मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के संकेतों के बीच कांग्रेस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री की दौड़ में कमलनाथ सबसे आगे हैं। वहीं राजस्‍थान में अशोक गहलोत को मुख्‍यमंत्री का प्रबल दावेदार बताया गया है।

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ के अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और दिगविजय सिंह भी मुख्‍यमंत्री की दौड़ में हैं। वहीं राजस्‍थान में सचिन पायलेट को भी मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश की 230 विधान सभा सीटीं में से 115 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा 105 सीटों पर आगे बनी हुई है। अभी तक राज्‍य में चुनाव आयोग ने परिणामों की घोषणा नहीं की है। मध्‍य प्रदेश में 10 सीटों पर अन्‍य उम्‍मीदवार आगे बने हुए हैं।

राजस्‍थान में 199 सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और वह 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने भी 4 सीटें जीत ली हैं और अभी वह 67 सीटों पर आगे चल रही है। 3 अन्‍य उम्‍मीदवार जीत चुके हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत