1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की चेतावनी के बाद आई कमलनाथ की सफाई, दिया यह बड़ा बयान

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की चेतावनी के बाद आई कमलनाथ की सफाई, दिया यह बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 12:42 pm IST

सूत्रों का कहना है कि सिंधिया कई बीजेपी नेताओं के संपर्क में है। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की चेतावनी के बाद आई कमलनाथ की सफाई, दिया यह बड़ा बयान- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की चेतावनी के बाद आई कमलनाथ की सफाई, दिया यह बड़ा बयान

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर लगातार घमासान जारी है। खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज़ हैं। खींचतान के बीच आज एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी पर सफाई देते हुए कहा कि सिंधिया ना तो नाराज हैं और ना ही उन्होंने पार्टी छोड़ने की कोई चेतावनी दी है।

Related Stories

इससे पहले खबर आई थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान को अल्टीमेटम दिया था। सूत्रों का कहना है कि सिंधिया कई बीजेपी नेताओं के संपर्क में है। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम दिया है।

हालांकि सिंधिया के सोनिया गांधी को दिए अल्टीमेटम की खबरों को कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने निराधार बताया था। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत