1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Article 370: कांग्रेस में बड़ी फूट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया समर्थन

Article 370: कांग्रेस में बड़ी फूट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया समर्थन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 07:21 pm IST

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया है। सिंधिया ने कहा कि 370 हटाना राष्ट्रहित में हैं और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया है। सिंधिया ने कहा कि 370 हटाना राष्ट्रहित में हैं और हम इस फैसले का समर्थन करते हैं।

Related Stories

कांग्रेस नेता सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और भारत के संघ में इसके पूर्ण एकीकरण के कदम का समर्थन करता हूं। बेहतर होता अगर संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया होता तब कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता था। फिर भी, यह हमारे देश के हित में है और मैं इसका समर्थन करता हूं।

बता दें कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को पहला झटका तो उसी वक्त लग गया जब राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप भुवनेशवर कलिता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा कांग्रेस के तीन युवा नेता और राहुल के बेहद करीबी माने जाने वाले दीपेन्द्र हुड्डा, मुंबई कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा और प्रियंका गांधी के बेहद करीब माने जाने वाली रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़ी दिखीं।

दीपेन्द्र हुड्डा ने ट्वीट किया, ''मेरा पहले से ये विचार रहा है कि 21वी सदी मे अनुच्छेद 370 का औचित्य नही है और इसको हटना चाहिये। ऐसा देश की अखण्डता व जम्मू-कश्मीर की जनता जो हमारे देश का अभिन्न अंग है के हित मे भी है। मगर पूर्णत: मौजूदा सरकार की ज़िम्मेदारी है की इस का क्रियान्वरण शांति व विश्वास के वातावरण मे हो।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत