1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इस मंत्री ने कश्मीर में जमीन खरीदने की इच्छा जताई, कहा- राजनीति से संन्यास लेने के बाद वहीं रहेंगे

इस मंत्री ने कश्मीर में जमीन खरीदने की इच्छा जताई, कहा- राजनीति से संन्यास लेने के बाद वहीं रहेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 06:42 pm IST

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान को केंद्र द्वारा खत्म किये जाने के बाद गोवा के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर में अपना घर बनाने के लिये जमीन खरीदेंगे और राजनीति से संन्यास लेने के बाद उनका वहीं रहने का इरादा है।

Michael Lobo- India TV Hindi
Michael Lobo

पणजी: जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान को केंद्र द्वारा खत्म किये जाने के बाद गोवा के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर में अपना घर बनाने के लिये जमीन खरीदेंगे और राजनीति से संन्यास लेने के बाद उनका वहीं रहने का इरादा है। जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार के ‘‘ऐतिहासिक’’ फैसले पर विधानसभा में बधाई प्रस्ताव के दौरान लोबो ने सदन को संबोधित किया।

Related Stories

केंद्र सरकार के इस फैसले से जम्मू कश्मीर राज्य दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में जाना जायेगा। भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘मैं कश्मीर में जमीन खरीदने की योजना बना रहा हूं। मैं वहां घर बनाना चाहता हूं। वहां मैं अपने सभी विधायक मित्रों को आमंत्रित करूंगा।’’ लोबो ने कहा कि राजनीति से जब वह संन्यास ले लेंगे तब उसी घर में रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत