1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यपाल को सौंपी लिस्ट में कांग्रेस विधायकों के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर: जावड़ेकर

राज्यपाल को सौंपी लिस्ट में कांग्रेस विधायकों के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर: जावड़ेकर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2018 02:54 pm IST,  Updated : May 18, 2018 05:46 pm IST

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के लिए फर्जी हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज कोई नई बात नहीं है। मणिपुर में जब खंडित जनादेश आया था तब भी कांग्रेस ने मणिपुर पीपुल्स पार्टी के समर्थन का एक फर्जी पत्र सौंपा था। हालांकि उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इसमें जालसाजी की थी।

Karnataka: Prakash Javadekar says, signature of several Congress MLAs in letter to governor is forge- India TV Hindi
राज्यपाल को सौंपी लिस्ट में कांग्रेस ने विधायकों के किए फर्जी हस्ताक्षर: जावड़ेकर

बेंगलूरू: भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल को सौंपी गई विधायकों की सूची में अपने कई विधायकों का जाली हस्ताक्षर किया था। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी यह बात समझ में नहीं आ रही है कि विधायकों के बेंगलूरू पहुंचने और कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले उसने सभी के हस्ताक्षर कैसे ले लिये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए फर्जी हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज कोई नई बात नहीं है। मणिपुर में जब खंडित जनादेश आया था तब भी कांग्रेस ने मणिपुर पीपुल्स पार्टी के समर्थन का एक फर्जी पत्र सौंपा था। हालांकि उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इसमें जालसाजी की थी। उन्होंने भरोसा जताया कि बी एस येदियुरप्पा की सरकार कल राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। उन्होंने आज ट्वीट किया , ‘‘ भाजपा तैयार है और उसे कर्नाटक में विश्वासमत हासिल करने का भरोसा है। हम सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित करेंगे।’’

उनका यह ट्वीट उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उसने कहा है कि कल चार बजे कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराया जाये ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में नवनियुक्त मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पास बहुमत है या नहीं। कर्नाटक विधानसभा में 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

राज्यपाल वजुभाई वाला ने 117 विधायकों के समर्थन का हवाला देने वाले जद ( एस )- कांग्रेस गठजोड़ को सरकार बनाने का न्योता देने के बजाय भाजपा को न्योता दिया। कर्नाटक विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 112 है। 224 सीटों में से दो को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। येदियुरप्पा ने कल बेंगलुरु में बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सदन में बहुमत साबित करने के लिये 15 दिन का समय दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत