1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमर सिंह ने कहा, कश्मीर का घटनाक्रम BJP-महबूबा की देन

अमर सिंह ने कहा, कश्मीर का घटनाक्रम BJP-महबूबा की देन

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 08:42 pm IST

कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है, वह BJP-महबूबा मुफ्ती की देन है।

Amar Singh- India TV Hindi
Amar Singh

वाराणसी: कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है, वह BJP-महबूबा मुफ्ती की देन है।

गुरु पूर्णिमा पर बनारस के गढ़वा घाट आश्रम में आए अमर सिंह ने कहा कि सपा सरकार बेघर हुए कश्मीरी पंडितों को यूपी लाएगी और उनको स्थापित कर स्वावलंबी बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी थे।

इस दौरान पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में अमर सिंह ने कौमी एकता दल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कौमी एकता दल के दूर जाने से सपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। जल्द ही सपा नेताओं की बैठक में चुनावी रणनीति तैयार कर यूपी विधानसभा के लिए काम शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ दिखावा करते हैं, बनारस में उनके द्वारा विकास का एक भी काम नहीं दिख रहा है। हमने वरुणा कॉरिडोर का काम शुरू किया जो तीन महीने में दिखने लगा। क्योटो की तर्ज पर विकास के दावे का एक भी काम बनारस में नहीं दिख रहा है। यहां की सफाई व्यवस्था तक नहीं सुधरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत