1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीरी पंडितों की होगी 'घर वापसी' : राजनाथ

कश्मीरी पंडितों की होगी 'घर वापसी' : राजनाथ

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 03:43 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 03:44 pm IST

नई दिल्ली:गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों को घाटी में दोबारा बसाने के अपने वादे को केंद्र सरकार जरूर पूरा करेगी। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं इस

- India TV Hindi

नई दिल्ली:गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों को घाटी में दोबारा बसाने के अपने वादे को केंद्र सरकार जरूर पूरा करेगी। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं इस संबंध में विस्तार से बात नहीं करना चाहता। केंद्र सरकार द्वारा कश्मीरी पंडितों को दोबारा से बसाने के फैसले में कोई बदलाव नहीं किया गया है।"

गृहमंत्री ने कहा, "हम कश्मीरी पंडितों और घाटी के सभी लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।"

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने गुरुवार को विस्थापित कश्मीरी पंडितों को घाटी में अलग से बसाने से जुड़े किसी भी प्रस्ताव से इंकार किया था। सईद ने यह बात घाटी में कश्मीरी पंडितों को अलग से बसाने की बात पर हुए विरोध के बाद कही थी।

केंद्र में सत्ताशीन भाजपा जम्मू एवं कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ साझा सरकार चला रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।