1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर आप सरकार को पंगु बनाने का आरोप लगाया

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर आप सरकार को पंगु बनाने का आरोप लगाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2018 11:58 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 11:58 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर उनकी सरकार को‘‘ पंगु’’ बनाने का प्रयास करने का आज आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर उनकी सरकार को‘‘ पंगु’’ बनाने का प्रयास करने का आज आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मिले पांच अधिकारों को उनकी सरकार को दिये भी दिये जाने की मांग की।  उपराज्यपाल कार्यालय के कामकाज पर एक ‘‘परिणाम रिपोर्ट’’ पर विधानसभा में एक चर्चा के दौरान अपने भाषण में केजरीवाल ने जिन शक्तियों का जिक्र किया उनमें सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार भी शामिल हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बैजल केवल भाजपा के प्रति ‘‘उत्तरदायी’’ है। दिल्ली के लोगों के प्रति वह उत्तरदायी नहीं है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के पास ‘‘बिना किसी जिम्मेदारी और जवाबदेही के पूर्ण अधिकार है’’ जबकि दिल्ली सरकार बिना किसी शक्ति हरेक चीज के लिए उत्तरदायी है। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘ एलजी एक हेडमास्टर की तरह बर्ताव कर रहे है। यहां तक कि हमारे शिक्षकों ने भी हमें इतना परेशान नहीं किया था।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ शीला दीक्षित सरकार के पास पांच शक्तियां थीं जिनमें सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार, रिक्त पदों पर भर्ती आदि शामिल हैं। शीला दीक्षित की अगुआई वाली सरकार को हर फाइल एलजी कार्यालय के पास भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जाता था।’’ केजरीवाल ने बैजल का उपहास उड़ाते हुए कहा कि क्या एलजी किसी के भी प्रति जवाबदेह है। ‘‘क्या वह इंग्लैंड की रानी, अमेरिका के राष्ट्रपति ,भारत के प्रधानमंत्री के प्रति जवाबदेह हैं। वह किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। वह केवल भाजपा के प्रति जवाबदेह है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत