1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के प्रदूषण कंट्रोल फॉर्मूले पर विपक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया

केजरीवाल के प्रदूषण कंट्रोल फॉर्मूले पर विपक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2015 07:14 am IST,  Updated : Dec 05, 2015 07:27 am IST

दिल्ली सरकार द्वारा निजी वाहनों के चलने के लिए सम-विषम का फार्मूला अपनाये जाने पर विपक्षी दलों की कड़ी प्रतिक्रिया आयी है।

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा निजी वाहनों के चलने के लिए सम-विषम का फार्मूला अपनाये जाने पर विपक्षी दलों की कड़ी प्रतिक्रिया आयी है, कांग्रेस ने इसे जनविरोधी करार दिया तो भाजपा ने इसे बिना किसी योजना के आनन-फानन में उठाया गया कदम बताया।

हालांकि पर्यावरणविद सुनीता नारायणन ने इस कदम का यह कहते हुए समर्थन किया कि दिल्ली में प्रदूषण स्थ्वास्थ्य आपात स्तर पर है और ऐसे कदमों की जरूरत है। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने इस कदम को बिना किसी योजना के आनन-फानन में उठाया गया कदम करार दिया है और कहा कि सरकार को समग्र पहल के साथ सामने आना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार का फैसला सस्ती लोकप्रियता बटोरना है ओर इससे आम आदमी को परेशानी होगी। कोहली ने कहा कि इससे स्वरोजगार वाले लोगों, डॉक्टरों, वकीलों को समस्या होगी जिन्हें जल्दी पहुंचने के लिए निजी कार की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, क्या केजरीवाल सरकार के पास उनके लिए कोई हल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।