1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुश्किल में कुमार विश्वास, महिला से कथित 'संबंध' पर नोटिस

मुश्किल में कुमार विश्वास, महिला से कथित 'संबंध' पर नोटिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2015 10:57 am IST,  Updated : May 04, 2015 06:51 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पार्टी के किसी न किसी नेता पर आरोप लगने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। ताजा

मुश्किल में कुमार...- India TV Hindi
मुश्किल में कुमार विश्वास, महिला से कथित 'संबंध' पर नोटिस

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पार्टी के किसी न किसी नेता पर आरोप लगने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। ताजा विवाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास से जुड़ा है।आप की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग ने कुमार विश्वास को तलब किया है।

पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के एक महिला कार्यकर्ता से कथित संबंधों की खबर आई थी। बताया गया कि ये महिला अमेठी में विश्वास के लिए प्रचार करने गई थी। हालांकि विश्वास की तरफ से इस पर कभी सफाई नहीं दी गई। लेकिन अब ये मामला फिर तूल पकड़ता दिख रहा है।

महिला का आरोप है कि कुमार विश्वास से अवैध संबंधों की अफवाह के चलते उसकी पारिवारिक जिंदगी तबाह होने के कगार पर है। महिला के मुताबिक पति ने उसे घर से निकाल दिया है और तलाक की भी धमकी दी है। महिला 2014 के लोकसभा चुनावों में कुमार विश्वास का प्रचार करने के लिए अमेठी भी गई थी। महिला चाहती है कि कुमार विश्वास इस पूरे मामले पर सफाई दें, ताकि उसकी पारिवारिक जिंदगी बच सके।

आप की महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास की पत्नी उसे बदनाम कर रही हैं। महिला ने कुमार विश्वास पर भी आरोप लगाया है कि उसके चरित्र पर लगाए जा रहे आरोप का कुमार विश्वास सामने आकर खंडन नहीं कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि कुमार विश्वास की पत्नी कुमार विश्वास के साथ उसका नाम जोड़कर बदनाम कर रही है।

महिला ने आरोप लगाया है कि जब अमेठी में वह कुमार विश्वास के चुनाव प्रचार कर रही थीं, उसी दौरान विश्वास की पत्नी ने ये आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि इस बेबुनियाद आरोप को लेकर कुमार विश्वास के साथ उसका नाम जोड़ा गया और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया।

महिला के मुताबिक सोशल मीडिया पर हुई बदनामी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और अब तलाक की धमकी दे रहा है। महिला ने दिल्ली महिला आयोग को इस मामले में शिकायत की थी। इसी के बाद विश्वास को नोटिस जारी किया गया है। बरखा का कहना है कि इस महिला ने पुलिस कमिश्नर और अरविंद केजरीवाल को भी चिट्ठी लिखी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।