1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खूंटा बदलने से नहीं, संतुलित आहार देने से भैंस ज्यादा दूध देगी: लालू

खूंटा बदलने से नहीं, संतुलित आहार देने से भैंस ज्यादा दूध देगी: लालू

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2017 01:59 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 01:59 pm IST

गौरतलब है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के समय भी लालू ने सवाल करते हुए ट्वीट कर कहा था, "खूंटा बदलने से क्या भैंस ज्यादा दूध देगी?" उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सुरेश प्रभु को हटाकर पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी ह

Lalu-Prasad- India TV Hindi
Lalu-Prasad

पटना: देश भर में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि सरकार रेल हादसों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा, "एक दिन में तीन-तीन रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं, इसलिए कहता हूं कि खूंटा बदलने से नहीं, संतुलित आहार देने व खुराक बदलने से भैंस ज्यादा दूध देगी।" ये भी पढ़ें: वायरल सच: राम रहीम ने रोका भारत-चीन युद्ध? जानें बाबा के ‘सुपर पावर’ का सच

गौरतलब है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के समय भी लालू ने सवाल करते हुए ट्वीट कर कहा था, "खूंटा बदलने से क्या भैंस ज्यादा दूध देगी?" उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सुरेश प्रभु को हटाकर पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि देश में लगातार हो रहे रेल हादसों के कारण प्रभु का मंत्रालय बदला गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रेल हादसे के बाद दोपहर में राजधानी दिल्ली में रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसी दिन मुंबई-पुणे रेलवे रूट पर खंडाला रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि इन तीनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत