1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू प्रसाद की हालत स्थिर नहीं है, दोनों किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रहे : डॉक्टर

लालू प्रसाद की हालत स्थिर नहीं है, दोनों किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रहे : डॉक्टर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 11:48 pm IST

जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद की हालत स्थिर नहीं है क्योंकि उनकी दोनों किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं और रक्त शर्करा तथा रक्त चाप घट-बढ़ रहा है।

Lalu Prasad- India TV Hindi
Lalu Prasad

रांची: जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद की हालत स्थिर नहीं है क्योंकि उनकी दोनों किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं और रक्त शर्करा तथा रक्त चाप घट-बढ़ रहा है। उनका इलाज कर रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रसाद (71) का रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। वह चारा घोटाला मामले में सजा पाने के बाद 2017 से ही जेल में हैं। 

लालू प्रसाद इलाज कर रहे डॉ.उमेश प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उनकी दोनों किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं। जीएफआर गिर गया है। उनका रक्त शर्करा और रक्त चाप भी घट-बढ़ रहा है। हम कह सकते हैं कि उनकी हालत स्थिर नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले के मुकाबले उनकी खुराक भी कम हो गई है। हम अभी उन्हें दवाएं दे रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत