1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता की तरह करुणानिधि को भी मिलनी चाहिए मरीना बीच पर जगह: राहुल गांधी

जयललिता की तरह करुणानिधि को भी मिलनी चाहिए मरीना बीच पर जगह: राहुल गांधी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2018 11:35 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 07:39 am IST

मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने के लिए सरकार द्वारा जगह नहीं दिए जाने से उत्पन्न विवाद के बाद गांधी ने यह ट्वीट किया।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: एम. करुणानिधि को दफनाने के लिए चेन्नई के मरीना बीच पर जगह देने से अन्नाद्रमुक सरकार के इनकार के बाद उत्पन्न विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रात कहा कि द्रमुक प्रमुख भी दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की तरह ही वहां जगह पाने के हकदार हैं। गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दुख की इस घड़ी में तमिलनाडु के मौजूदा नेता ‘‘उदारता’’ का परिचय देंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जयललिता जी की भांति ही कलैनार भी तमिल जनता की आवाज थे। उस आवाज को मरीना बीच पर जगह पाने का हक है। मुझे विश्वास है कि तमिलनाडु के मौजूदा नेता दुख की इस घड़ी में उदारता का परिचय देंगे।’’

मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने के लिए सरकार द्वारा जगह नहीं दिए जाने से उत्पन्न विवाद के बाद गांधी ने यह ट्वीट किया।

गौरतलब है कि द्रमुक इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय चली गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत