1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिद्धू की तरह सभी नेक व्यक्ति छोड़ें भाजपा: केजरीवाल

सिद्धू की तरह सभी नेक व्यक्ति छोड़ें भाजपा: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 11:44 pm IST

नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू नेक व्यक्ति हैं और सभी नेक व्यक्तियों को भाजपा छोड़ देना चाहिए।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू नेक व्यक्ति हैं और सभी नेक व्यक्तियों को भाजपा छोड़ देना चाहिए।

केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या सिद्धू उनकी पार्टी से जुड़ने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि 'आप' से जुड़ने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पहले आम आदमी बनना पड़ेगा।

केजरीवाल के पढ़ाई के दिनों के साथी प्राण कुरुप द्वारा लिखी किताब 'अरविंद केजरीवाल एंड द आम आदमी-एन इनसाइडर लुक' के विमोचन समारोह में आए केजरीवाल ने यहां पत्रकारों से कहा, "सिद्धू ने अभी-अभी राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। वह एक नेक इंसान हैं। सभी नेक व्यक्तियों को भाजपा छोड़ देना चाहिए। लेकिन, यदि कोई 'आप' से जुड़ना चाहता है तो उसे पहले आम आदमी बनना पड़ेगा।"

केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या सिद्धू अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' के मुख्यमंत्री प्रत्याशी होंगे, तो केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने अभी मुख्यमंत्री प्रत्याशी पर कोई फैसला नहीं किया है।

केजरीवाल ने कहा कि अतीत में सिद्धू उनके बारे में नकारात्मक टिप्पणियां कर चुके हैं और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत