1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

LIVE: लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 03:03 pm IST

उत्तर प्रदेश के सत्तासीन समाजवादी कुनबे के बीच जारी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सत्तासीन समाजवादी कुनबे के बीच जारी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी से पहले रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई को निशाना बनाते हुए कहा था कि यूपी को दंगल नहीं मंगल चाहिए।

​इंडिया टीवी पर लाइव देखें लखनऊ में क्या कह रहे हैं पीएम मोदी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी:

  • जब से हम सत्ता में आए हैं तब से हमने हर साल 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उत्तर प्रदेश के लिए दिए लेकिन यूपी सरकार कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
  • मैं आप लोगों से अनुरोध करता हूं कि यूपी चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर वोट करें, उसके बाद देखिएगा कि इस प्रदेश की तस्वीर कैसे बदलती है: पीएम मोदी
  • मैं उत्तर प्रदेश से एमपी हूं, मुझे अनुभव है कि यहां सरकारें कैसे चलती हैं, मुझे पीड़ा होती है। एक सड़क बनाने से पहले देखा जाता है कि उस इलाके में किस दल का नेता है।
  • अगर भारत को आगे बढ़ना है, तो यूपी का बढ़ना ज़रूरी है।
  • मुद्दा बीजेपी के 14 सालों के वनवास का नहीं है, मुद्दा यह है कि 14 सालों से यूपी के विकास का वनवास हो गया है लेकिन अब यह वनवास खत्म होने वाला है।
  • कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बार चुनाव में बीजेपी का 14 सालों का वनवास खत्म होगा।
  • रैली में पहुंची भीड़ से अब कोई संदेह नहीं रह गया है कि चुनाव में कौन जीतने वाला है।
  • लखनऊ अटल जी की कर्मभूमि है, अटल जी ने पूरी लगन से खुद को देश को समर्पित किया, उनके मन में लखनऊ के लिए विशेष स्नेह है।
  • सुबह जब रैली की तस्वीरें देखी तो मैं हैरान रह गया, जीवन में इतनी बड़ी रैली को संबोधित करने का सौभाग्य नहीं मिला।
  • मैं कई सालों से राजनीति में हूं लेकिन इस तरह के जनसैलाब को संबोधित करने का मौका नहीं मिला।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत