1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव: लोजपा की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

बिहार चुनाव: लोजपा की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 21, 2015 02:31 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 06:28 pm IST

नई दिल्ली:आंतरिक कलह के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें पूर्व सांसद काली पांडेय को कुचायकोट से और विजय सिंह को चकाई निर्वाचन

बिहार चुनाव: लोजपा की 9...- India TV Hindi
बिहार चुनाव: लोजपा की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

नई दिल्ली:आंतरिक कलह के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें पूर्व सांसद काली पांडेय को कुचायकोट से और विजय सिंह को चकाई निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में बारह अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा हो गया है। इस चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि बुधवार को समाप्त हो रही है।

आज नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ पार्टी अब तक 21 नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने पिछले शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। सीट बंटवारे के तहत लोजपा को 40 सीटें मिली हैं। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधू ने बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित किए जाने के खिलाफ गत शनिवार को बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है और राजग प्रत्याशियों को हराने के लिए सभी जिलों में दलित सेना के उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की। साधू औरंगाबाद जिले में सुरक्षित सीट कुटुंबा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को आवंटित कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत