1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह ने किया CAA का समर्थन, कहा- इसे NRC से अलग देखें

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह ने किया CAA का समर्थन, कहा- इसे NRC से अलग देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2020 08:54 am IST,  Updated : Jan 12, 2020 08:55 am IST

एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी जहां पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रही है, वहीं उसके एक विधायक ने इसका समर्थन किया है।

Congress MLA Hardeep Singh Dang, Congress MLA CAA, Hardeep Singh Dang- India TV Hindi
Congress President Sonia Gandhi and Rahul Gandhi | PTI File Photo

मंदसौर: एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी जहां पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रही है, वहीं उसके एक विधायक ने इसका समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इसे NRC से अलग करके देखा जाना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग ने CAA का समर्थन करते हुए कहा कि इसे और NRC को अलग-अलग देखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोसी देशों के सताए हुए लोगों को यहां नागरिकता दी जाती है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है।

‘CAA और NRC को मिलाना गलत बात है’

डांग ने कहा, ‘हमें CAA और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) को अलग अलग देखना होगा। यदि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के परेशान लोगों को यहां सुविधा मिलती है तो इसमें नुकसान नहीं है। लेकिन जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं, अगर उनके पास दस्तावेज नहीं हैं तो क्या उन्हें देश का नागरिक नहीं माना जाएगा? मेरा मानना है कि सीएए और एनआरसी को अलग अलग देखने की जरुरत है। हिन्दुस्तान में जो लड़ाई चल रही है, वह समझ में नहीं आ रही है। NRC और CAA, दोनों को आपस में मिलाना सबसे गलत बात है।’

Congress MLA Hardeep Singh Dang, Congress MLA CAA, Hardeep Singh Dang
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ हरदीप सिंह डांग। Facebook

राहुल और सोनिया कर रहे CAA का विरोध
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए को भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून करार दिया है। उन्होंने CWC की बैठक में दावा किया था कि इस कानून का मकसद भारत के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना है। सोनिया ने कांग्रेस नेताओं से सीएए के विरोध में देश के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की थी। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने CAA और NRC को  नोटबंदी का 2.0 संस्करण बताया था। अब देखना है कि कांग्रेस विधायक डांग के बयान पर पार्टी की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत