1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मप्र: कांग्रेस में बगावत, मंत्री नहीं बनाने से खफा विधायक ने कहा- वंशवाद ने हक छीना

मप्र: कांग्रेस में बगावत, मंत्री नहीं बनाने से खफा विधायक ने कहा- वंशवाद ने हक छीना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 03:43 pm IST

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिकट दिलाया था, वह इस्तीफा भी सिंधिया को सौंपेगे।

मप्र में कांग्रेस...- India TV Hindi
मप्र में कांग्रेस विधायक ने इस्तीफे की चेतावनी दी

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मंत्रिमंडल बनने के बाद खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह 'दत्तीगांव' ने उन्हें मंत्री न बनाए जाने को क्षेत्र की जनता का अपमान बताया और विधायक पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दे डाली। कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह गुरुवार शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद बड़ी संख्या में वहां के पंचायत प्रतिनिधियों ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर डाली।

उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के रिश्तेदार उमंग सिंघार, सुभाष यादव के बेटे सचिन यादव को मंत्री बना दिया गया। मेरे पिता साधारण व्यक्ति थे इसलिए मुझे मंत्री नहीं बनाया गया। यह मेरा नहीं क्षेत्र की जनता का अपमान है।"

संबोधन के दौरान राजवर्धन भावुक हो गए और कहा कि उनके खून में दोगलापन नहीं है। पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिकट दिलाया था, वह इस्तीफा भी सिंधिया को सौंपेगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत