1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक बेंगलुरु से दिल्ली लौटे, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक बेंगलुरु से दिल्ली लौटे, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 06:10 pm IST

इन विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में उपचुनाव भी होगा। 22 विधायकों ने हाल में इस्तीफा दिया है और दो सीटें पहले से खाली चल रही हैं। ऐसे में राज्य में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है।

madhya pradesh- India TV Hindi
Rebel Madhya Pradesh Congress MLAs meet BJP President JP Nadda & BJP leader Jyotiraditya Scindia. Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस्तीफा दे चुके सभी विधायक शनिवार को बेंगलुरू से दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली  लौटने के बाद इन सभी पूर्व विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। ये वही विधायक हैं, जिनके इस्तीफे के कारण मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री कमलनाथ के शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद से ही सभी पूर्व विधायकों को बेंगलुरु से बुलाने की तैयारी शुरू हो गई थी। आखिरकार शनिवार को बेंगलुरू के रामदा रिसॉर्ट से सभी विधायक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे।

कुल 21 पूर्व विधायक बेंगलुरू से दिल्ली पहुंचे हैं। बेटी के निधन के कारण एक पूर्व विधायक पहले ही बेंगलुरु से आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिलने के बाद पूर्व विधायक भोपाल लौटेंगे। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में उपचुनाव भी होगा। 22 विधायकों ने हाल में इस्तीफा दिया है और दो सीटें पहले से खाली चल रही हैं। ऐसे में राज्य में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है।

सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले इन विधायकों को भाजपा टिकट देकर उपचुनाव में उतारेगी। ऐसे में अब कांग्रेस के ये सभी बागी नेता अपने क्षेत्र में जुटेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। हालांकि भाजपा खेमे में अभी मंथन चल रहा है कि कब सरकार बनाने का दावा पेश किया जाए। दावे से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा। हालांकि शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नया नेता चुना जाना तय माना जा रहा है।

Input- ians

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत