1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिंधिया के त्यागपत्र पर बोले अशोक गहलोत- लोगों के भरोसे और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया

सिंधिया के त्यागपत्र पर बोले अशोक गहलोत- लोगों के भरोसे और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 03:39 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर लोगों के भरोसे और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Rajasthan CM Ashok Gehlot Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर लोगों के भरोसे और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रीय संकट के समय भाजपा के साथ हाथ मिलाना एक नेता की खुद की राजनीतिक आकांक्षा को दिखाता है। खासतौर पर उस समय जब भाजपा अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक तानेबाने और न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''सिंधिया ने जनता के विश्वास और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है। ऐसे लोग यह साबित करते हैं कि वे सत्ता के बगैर नहीं रह सकते। वो जितना जल्दी छोड़ दें बेहतर है।"

पढ़ें-  कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- Happy Holi

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा, ''ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज मिली "सच्ची आजादी" की बहुत-बहुत बधाई। आज अंचल के उन सभी कांग्रेसजनों के लिए "मुक्ति का पर्व" है, जिनके अधिकारों को अब तक "महल" और उसके चाटुकारों के निजी स्वार्थों की बलि चढ़ाया जा रहा था।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत