1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्यप्रदेश में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए कलमनाथ और मायावती के बीच मुलाकात

मध्यप्रदेश में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए कलमनाथ और मायावती के बीच मुलाकात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 10:28 pm IST

मध्यप्रदेश के राजनीतिक पंडितों का अनुमान है कि सत्ता विरोधी कारक के चलते कांग्रेस-बसपा का चुनाव पूर्व गठबंधन प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकता है।

kamalnath- India TV Hindi
kamalnath

भोपाल: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और बसमा अध्यक्ष मायावती ने कल दिल्ली में मुलाकात की।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने आज बताया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी और बसपा प्रमुख मायावती जी की कल दिल्ली में मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए गंठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए हुई।’’

उन्होंने कहा,‘‘ प्रदेश अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये उनकी पार्टी बसपा जैसे समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव पूर्व तालमेल के लिये तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव अभी दूर हैं इसलिए दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर संभवत: चर्चा नहीं हुई।

मध्यप्रदेश के राजनीतिक पंडितों का अनुमान है कि सत्ता विरोधी कारक के चलते कांग्रेस-बसपा का चुनाव पूर्व गठबंधन प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा को कुल मतों का 6.29 फीसद वोट मिले थे और चार सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत