1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ देंगे: सत्तार

शिवसेना के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ देंगे: सत्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2019 06:26 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 06:26 pm IST

शिवेसना के विधायक अब्दुल सत्तार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ दिये जाएंगे। 

Shiv Sena MLA Abdul Sattar- India TV Hindi
Shiv Sena MLA Abdul Sattar Image Source : ANI

मुंबई: शिवेसना के विधायक अब्दुल सत्तार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ दिये जाएंगे। औरंगाबाद की सिलोद विधानसभा सीट से विधायक सत्तार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। महाराष्ट्र में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सरकार गठन की कवायद में जुटे हैं। 

सत्तार ने कहा, "भाजपा किसी भी विधायक की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी। लेकिन जो भी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करेंगे, उनके सिर फोड़ दिये जाएंगे और इन विशेष मामलों के तहत हम अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था की करेंगे। " उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। यह (विधायकों की खरीद) किसी दुकान से समान खरीददारी नहीं है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत