1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में भाजपा विधायकों के साथ बैठक में ये बोले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में भाजपा विधायकों के साथ बैठक में ये बोले देवेंद्र फडणवीस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2019 11:55 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 11:55 pm IST

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों को संबोधित किया और भरोसा दिलाया कि भाजपा के बिना कोई सरकार नही बना सकता।

BJP Maharashtra- India TV Hindi
Maharashtra BJP President Chandrakant Patil, former chief minister Devendra Fadnavis and others leaders during the party MLAs meeting at the BJP office in Mumbai. Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में भले ही राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है, लेकिन अब भी सूबे में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा और भाजपा को सर्मथन देने वाले निर्दलीय विधायकों के साथ के दादर स्थित भाजपा दफ्तर पर बैठक की। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों को संबोधित किया और भरोसा दिलाया कि भाजपा के बिना कोई सरकार नही बना सकता। तीनों दलों की सरकार नहीं बन सकती, बनी भी तो चल नही पाएगी। इसलिए निश्चिंत रहिए। सरकार भाजपा की बनेगी, समय पर आपको बता दिया जाएगा।

सूत्रों ने यह भी दावा किया कि बैठक में भाजपा के हर परिस्थिति के लिए तैयार होने की बात कही गई। जानकारी के अनुसार बैठक में कहा  गया कि भाजपा हर स्थिति के लिए तैयार है। चुनाव की भी तैयारी है, पर उसकी नौबत नहीं आएगी। देर-सबेर भाजपा ही सत्ता स्थापित करेगी।

भाजपा ने अभी अपने विधायकों को अपने इलाके में जाने और किसानों की समस्याओं का निराकरण में उन्हें मदद करने के आदेश दिए हैं। विधायकों को कहा है कि अपने-अपने इलाके में किसानों को हुए  नुकसान पर रिपोर्ट बनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत