1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता का PM को चैलेंज, कहा- मोदी साबित करें कि मैंने अपनी पेंटिंग बेचकर धन लिया

ममता का PM को चैलेंज, कहा- मोदी साबित करें कि मैंने अपनी पेंटिंग बेचकर धन लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 04:37 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह साबित करने की चुनौती दी है उन्होंने अपनी पेंटिंग को बेच कर धन लिया है।

mamata banerjee and pm modi- India TV Hindi
mamata banerjee and pm modi

बीरभूम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह साबित करने की चुनौती दी है उन्होंने अपनी पेंटिंग को बेच कर धन लिया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की यह सख्त टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पेंटिंग को चिटफंड कंपनी के मालिकों ने करोड़ों रुपये में खरीदा है।

बनर्जी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में जरा भी शालीनता नहीं है और उनकी पार्टी ने ‘‘निराधार आरोपों पर’’ मानहानि की कार्यवाही शुरू की है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मोदी बाबू (प्रधानमंत्री) मैं आपको यह साबित करने की चुनौती देती हूं कि मैंने (पेंटिग बेच कर) अपने खाते में एक भी पैसा लिया है। आप अशिष्ट की भांति बात करते हैं और आपमें शालीनता नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत