1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी का 3 दिनी देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी का 3 दिनी देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

 Written By: IANS
 Published : Jan 09, 2017 07:37 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 07:37 pm IST

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शर्मनाक 'फ्लॉप शो' बताते हुए सोमवार को तीन दिनों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की, जो मंगलवार से शुरू होगा। (देश-विदेश

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शर्मनाक 'फ्लॉप शो' बताते हुए सोमवार को तीन दिनों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की, जो मंगलवार से शुरू होगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ममता ने कहा, "मोदी बाबू के शर्मनाक फ्लॉप शो नोटबंदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस तीन दिनों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, किशनगंज (बिहार), भुवनेश्वर, पंजाब, असम, त्रिपुरा, झारखंड, दिल्ली और मणिपुर में धरना दिया जाएगा। ममता ने मांग की कि गत 8 नवंबर के बाद बैंकों से नकदी निकासी की तय सीमा हटाई जाए।

ममता ने कहा, "प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए। नोटबंदी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जितने की जरूरत है, उतनी रकम नहीं निकाल पा रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत