1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता के आवास पर काली पूजा में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है: राज्यपाल

ममता के आवास पर काली पूजा में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है: राज्यपाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 02:15 pm IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने कोलकाता स्थित आवास पर काली पूजा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है और सामारोह में शामिल होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

ममता के आवास पर काली पूजा में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है: राज्यपाल- India TV Hindi
ममता के आवास पर काली पूजा में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार है: राज्यपाल

बारासात: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने कोलकाता स्थित आवास पर काली पूजा में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है और सामारोह में शामिल होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। धनखड़ ने उत्तर 24 परगना जिले में बारासात में काली पूजा के एक पंडाल का उद्घाटन किया। 

उन्होंने कहा कि 1978 से मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर हर साल पूजा का आयोजन होता आया है और इसके लिये आमंत्रण मिलने से वह बहुत अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बताया है कि मैं और मेरी पत्नी भाई दूज के अवसर पर उनके घर आना चाहते हैं। उत्तर बंगाल की अपनी यात्रा से लौटकर मुख्यमंत्री ने वापस पत्र लिखा और मुझे और मेरी पत्नी को उनके घर पर होने वाली काली पूजा में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित किया।’’

धनखड़ ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘उनका आमंत्रण मिलने से हमलोग बहुत खुश हैं और उत्सुकता से पूजा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। आशा है मुझे यहां किसी और सवाल का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।’’ 

दिलचस्प है कि बारासात क्लब के मुख्य संरक्षक और टीएमसी नेता धनखड़ को आमंत्रित किये जाने की बात कहकर अपने पद से हट गये जिससे शुक्रवार को विवाद पनप गया। तृणमूल संचालित बारासात नगर निगम के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने कहा कि ‘‘राज्यपाल राज्य सरकार को लेकर पक्षपाती हैं’’ इसलिए क्लब के इस कदम से वह खुश नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत