1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच कर रही विभाजन की कोशिश: अधीर रंजन चौधरी

ममता बनर्जी प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच कर रही विभाजन की कोशिश: अधीर रंजन चौधरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2020 10:25 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:25 pm IST

प्रवासी मजदूरों की वापसी के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि बनर्जी राज्य में प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही थीं।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
Mamata Banerjee Image Source : PTI (FILE PHOTO)

कोलकाता: प्रवासी मजदूरों की वापसी के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि बनर्जी राज्य में प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही थीं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर बनर्जी गलत तरीके से प्रवासी मजदूरों को जिम्मेदार ठहरा रही थीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों से समन्वय स्थापित कर वहां फंसे राज्य के मजदूरों की चिकित्सीय जांच का प्रबंध करने के साथ ही उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजाम करना चाहिए था, क्या बनर्जी सतर्क थीं? मुर्शिदाबाद जिले की अपनी बहरामपुर लोकसभा सीट में प्रेसवार्ता के दौरान चौधरी ने कहा, ''लेकिन, उन्होंने ऐसी कोई पहल नहीं की। इसके इतर, वापस आए लोगों पर कोविड-19 के प्रसार का पूरा ठीकरा फोड़कर प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन कर रही हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में ममता बनर्जी ने प्रवासी मजदूरों को रेल से वापस लाने का पूरा श्रेय लिया और बाद में हालात को काबू करने में विफल रहने पर इसका ठीकरा वापस आए लोगों पर फोड़ दिया। चौधरी ने राज्य सरकार पर लॉकडाउन के दौरान पर्याप्त संख्या में पृथक-वास केंद्र बनाने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत