1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनोहर पर्रिकर 12 अक्टूबर को गठबंधन के घटक दलों के नेताओं से AIIMS में करेंगे मुलाकात

मनोहर पर्रिकर 12 अक्टूबर को गठबंधन के घटक दलों के नेताओं से AIIMS में करेंगे मुलाकात

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 03:22 pm IST

पिछले महीने एम्स में भर्ती होने के बाद से पर्रिकर की अध्यक्षता में यह पहली औपचारिक बैठक होगी।

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अपनी सरकार के घटक दलों से 12 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में मुलाकात करेंगे। पर्रिकर फिलहाल एम्स में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं को 12 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स में बैठक के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री वहीं भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पर्रिकर राज्य के शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता सुदीन धवलीकर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नेता विजय सरदेसाई और गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक गोविंद गावड़े, रोहन खाउंते और प्रसाद गांवकर को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। गावड़े ने बैठक के लिए बुलाए जाने की पुष्टि की और कहा कि उन्हें मीटिंग के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं है।

पिछले महीने एम्स में भर्ती होने के बाद से पर्रिकर की अध्यक्षता में यह पहली औपचारिक बैठक होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर इस हफ्ते अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को अतिरिक्त विभाग सौंप सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले महीने कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनके मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत