1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मैने त्यागपत्र नहीं दिया है और न ही मुझे देने के लिए कहा गया है: मनोज तिवारी

मैने त्यागपत्र नहीं दिया है और न ही मुझे देने के लिए कहा गया है: मनोज तिवारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 12:05 am IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने साफ कर दिया है कि वे दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने पद से त्यागपत्र नहीं दे रहे हैं

Manoj Tiwari reply on his resignation speculations- India TV Hindi
Manoj Tiwari reply on his resignation speculations Image Source :

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने साफ कर दिया है कि वे दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने पद से त्यागपत्र नहीं दे रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा है कि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है और न ही पार्टी में उनसे किसी ने त्यागपत्र देने के लिए कहा है। बुधवार सुबह इस तरह की खबरें आ रही थीं कि मनोज तिवारी ने दिल्ली चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना त्यागपत्र देने की पेशकश की है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से  भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटों पर जीत प्राप्त कर पायी है। 62 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में सिर्फ 3 सीट ही मिल पायी थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार जरूर हुई है लेकिन पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर सिर्फ 38.5 प्रतिशत था और इस बार पार्टी लगभग 40 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत