1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती ने मीडिया को बताया पूंजीपतियों का औजार, कहा-BSP कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश

मायावती ने मीडिया को बताया पूंजीपतियों का औजार, कहा-BSP कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2016 03:53 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 04:15 pm IST

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि मीडिया के पूंजीपति मालिकान अपने पक्ष में काम करने वाली पार्टियों के पक्ष में सर्वे के जरिये बीएसपी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक ताजा सर्वेक्षण की आड़ में मीडिया पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मीडिया के पूंजीपति मालिकान अपने पक्ष में काम करने वाली पार्टियों के पक्ष में सर्वे के जरिये बीएसपी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मायावती ने पार्टी के सभी प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के लोगों को आगाह करते हुए कहा  कि देश में जितने भी छोटे-बड़े अखबार और टी.वी. चैनल आदि चल रहे हैं, उनके अधिकांश मालिक बड़े-बड़े पूंजीपति  हैं। इसके साथ ही, चुनाव में सर्वे कराने वाली एजेन्सियां भी ज्यादातर इन्हीं के हिसाब से कार्य करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में ये लोग मीडिया तथा सर्वे एजेंसियों का इस्तेमाल खासकर कांग्रेस, भाजपा आदि उन सभी विरोधी पार्टियों के पक्ष में ही हवा बनाने के लिये करते हैं जो सत्ता में आने पर उनके नफे-नुकसान के हिसाब से ही सरकारें चलाती हैं।

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी "सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय" के सिद्धांत पर चलती है, इसलिये पूंजीपति लोग आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने सभी अखबारों और टी.वी. चैनलों एवं सर्वे कराने वाली एजेन्सियों आदि का इस्तेमाल बीएसपी के लोगों का मनोबल गिराने के लिए करेंगे। इनसे प्रदेश की जनता को वोट पड़ने तक ज़रूर सावधान रहना होगा। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर हाल में आये एक कथित सर्वेक्षण में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की बात कही गयी थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत