1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती ने बताया नोटबंदी को आजाद भारत का काला अध्याय

मायावती ने बताया नोटबंदी को आजाद भारत का काला अध्याय

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 12:44 pm IST

मायावती ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मोदी सरकार से परेशान हो गई है।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मोदी सरकार से परेशान हो गई है। मायावती ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उन्हें नोटबंदी से क्या मिला? सरकार के नोटबंदी के फैसले से 90% जनता को परेशानी हुई है जिससे कई लोगों की जानें गई। लोगों को पहले की तरह पैसे निकालने की आजादी मिलनी चाहिए। मोदी सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी का फैसला किया है।

उन्होंने नोटबंदी के फैसले को आजाद भारत का काला अध्याय बताते हुए कहा कि अच्छे दिन के आसार बहुत कम दिख रहे हैं। मायावती ने कहा कि उम्मीद है कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे और उन्हें अपने पैसे खर्च करने की आजादी होगी।

मायावती ने सोमवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी भीड़ के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में भाड़े पर लोगों को लाया गया था। मोदी सरकार जनता का ध्यान नोटबंदी से हटाने पर लगी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत