1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा चुनावों के लिए एमजीपी-शिवसेना-जीएसएम का महागठबंधन

गोवा चुनावों के लिए एमजीपी-शिवसेना-जीएसएम का महागठबंधन

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 02:07 pm IST

पणजी: महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी :एमजीपी:, गोवा सुरक्षा मंच :जीएसएम: और शिवसेना ने आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आज महागठबंधन के गठन की घोषणा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागी नेता और जीएसएम का प्रतिनिधित्व

Shiv Sena- India TV Hindi
Shiv Sena

पणजी: महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी :एमजीपी:, गोवा सुरक्षा मंच :जीएसएम: और शिवसेना ने आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आज महागठबंधन के गठन की घोषणा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागी नेता और जीएसएम का प्रतिनिधित्व कर रहे सुभाष वेलिंगकर और शिवसेना नेता संजय राउत की उपस्थिति में एमजीपी नेता सुदीन धवलीकर ने यहां संवाददाताओं को बताया, आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान सभी तीनों दल सीटों का बंटवारा करेंगे। यह समान विचारधारा वाली ताकतों के बीच महागठबंधन होगा।

गोवा विधानसभा की सभी 40 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन ने सुदीन को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। धवलीकर ने बताया कि शिवसेना चार जबकि जीएसएम छह सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। बाकी बची सीटों पर एमजीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। अपने एजेंडे को स्पष्ट करते हुए वेलिंगकर ने कहा, सरकार बनाने के बाद हमारा पहला और अहम निर्णय अंग्रेजी को शिक्षण का माध्यम :एमओआई: बनाने वाले स्कूलों को दिये जाने वाले सरकारी अनुदान को वापस लेना होगा।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में शिक्षा देना वैश्विक सिद्धांतों के विरूद्ध और अस्वाभाविक है क्योंकि विश्व भर में मातृभाषा में शिक्षा देने का चलन है। गठबंधन के सहयोगियों ने एक समन्वय समिति के गठन का फैसला भी किया और वेलिंगकर को इसका संयोजक बनाया गया है। वेलिंगकर ने कहा कि गठबंधन के दल साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाएंगे, जिसके तहत यह गठबंधन कार्य करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत