1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार को साहस दिखा राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए: शिवसेना

मोदी सरकार को साहस दिखा राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए: शिवसेना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2018 10:37 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 10:37 pm IST

भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए।

Modi govt should show courage and start Ram temple construction: Shiv Sena- India TV Hindi
Modi govt should show courage and start Ram temple construction: Shiv Sena

मुंबई: भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक आलेख में कहा है कि यदि मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की इजाजत देते हैं तो यह वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर देगा।’’

Related Stories

गौरतलब है कि रामजन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि यह आशंका कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर दंगे हो जाएंगे, बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को कुछ साहस दिखाना चाहिए और एक अध्यादेश ला कर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए। 

राउत ने दलील दी कि यहां तक कि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं। इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए। जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा। उन्होंने भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अयोध्या कार्ड खेल सकती है। 

राउत ने कहा, ‘‘स्वामी ने कहा है कि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। मोदी सरकार नाकाम रही है लेकिन वे हिंदू कार्ड खेल कर चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि भारतीय मुसलमान बाबरी विवाद 2019 से पहले खत्म करने का फैसला करते हैं, तो यह भारत के लिए नयी सुबह होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत