1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान वाजपेयी को सौंपा

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान वाजपेयी को सौंपा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 02:50 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप दिया जो काफी समय से बीमार हैं। मोदी आज यहां वाजपेयी के आवास गए और

पीएम मोदी ने...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने बांग्लादेश का सम्मान वाजपेयी को सौंपा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप दिया जो काफी समय से बीमार हैं।

मोदी आज यहां वाजपेयी के आवास गए और पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और उनके दामाद रंजन भट्टाचार्य को सम्मान सौंप दिया। इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

बांग्लादेश ने अपने मुक्ति संग्राम में सक्रिय योगदान और भारत के साथ मित्रता को मजबूत बनाने के लिए वाजपेयी को प्रतिष्ठित मुक्ति संग्राम सम्मान प्रदान किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल की बांग्लादेश यात्रा के दौरान वाजपेयी की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, अटलजी के यहां गया और उनके परिवार को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्मान सौंप पर बहुत प्रसन्न हूं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत