1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता अशोक चव्हान ने पीएम मोदी बताया तानाशाह, भाजपा पर लगाया संविधान को कुचलने का आरोप

कांग्रेस नेता अशोक चव्हान ने पीएम मोदी बताया तानाशाह, भाजपा पर लगाया संविधान को कुचलने का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 07:14 pm IST

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे है और सत्तारूढ़ भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Congress leader Ashok Chavan- India TV Hindi
Congress leader Ashok Chavan

मुम्बई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे है और सत्तारूढ़ भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कुचल रही है। 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और संविधान को बचाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को हटाये जाने का आह्वान किया। चव्हाण ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे है। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत