पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला नसबंदी की तरह 'फेल' हो जाएगा।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पटना में नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन चलाए जाने को लेकर RJD की बैठक में लालू ने कहा, ‘नोटबंदी से कालाधन वापस नहीं आएगा। नोटबंदी का वही हाल होगा जो कांग्रेस की नसबंदी का हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी का फैसला फेल हो चुका है। कालाधन वापस नहीं आया। नोटबंदी के बाद गरीब, किसान परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने परेशानियां खत्म करने के लिए 50 दिन का समय मांगा था, 40 दिन तो निकल गए हैं।’
इन्हें भी पढ़ें:
विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा-1971 में ही होनी चाहिए थी नोटबंदी
विरोधी दल नहीं चाहते कि राजनीति से कालाधन समाप्त हो: अमित शाह
कालेधन की Queen: लेडी अफसर के पास 50 करोड़ की संपत्ति!
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने नोटबंदी के फायदे और नुकसान पर चर्चा के लिए अर्थशास्त्रियों को बुलाया है। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।’ प्रधानमंत्री पर देश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए RJD नेता ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं, बल्कि फर्जीबंदी है। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी सहित पार्टी के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे।