1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी आज पटना में करेंगे गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती प्रकाशोत्सव में शिरकत

मोदी आज पटना में करेंगे गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती प्रकाशोत्सव में शिरकत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 12:13 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना जाएंगे जहां वह पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। बिहार की राजधानी पटना में गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर धूमधाम से प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। इस मैके

Modi- India TV Hindi
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना जाएंगे जहां वह पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। बिहार की राजधानी पटना में गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर धूमधाम से प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। इस मैके पर बिहार की राजधानी पटना इन दिनों मिनी पंजाब बनी हुई है।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे के विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से गांधी मैदान में समारोह स्थल तक जाएंगे। गुरुग्रंथ साहिब के दरबार में मत्था टेककर प्रधानमंत्री गुरु साहिब की कृपा के लिए अरदास करेंगे। प्रकाशोत्सव की प्रबंधक कमेटी तरफ से पीएम को सिरोपा भेंट किया जाएगा। गांधी मैदान में ही प्रधानमंत्री प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद पीएम करीब ढाई बजे दिल्ली वापस लौटेंगे। 

प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री सहित तमाम वीआईपी की सुरक्षा को देखते हुए पटना में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिये गए हैं।

नोटबंदी का समर्थन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ नीतीश कुमार और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और रविशंकर प्रसाद भी होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत