1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी राजनीतिक लाभ के लिए मां का इस्तेमाल कर रहे: केजरीवाल

मोदी राजनीतिक लाभ के लिए मां का इस्तेमाल कर रहे: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 05:37 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 05:37 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए उन पर राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मां का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को निशाना साधते हुए उन पर राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मां का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने साथ ही प्रधानमंत्री से अपनी मां को अपने साथ प्रधानमंत्री आवास में रखने का आग्रह किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपनी मां को अपने साथ रखता हूं। हर रोज उनका आशीर्वाद लेता हूं, लेकिन कभी पूरी दुनिया में इसका प्रचार नहीं करता। मैं राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मां को लाइन में नहीं खड़ा करता।" आम आदमी पार्टी नेता की टिप्पणियां मोदी के गांधीनगर जाकर अपनी मां से मिलने और उसके बारे में ट्वीट करने के बाद आई हैं।

मोदी ने ट्वीट किया था, "योग छोड़कर अपनी मां से मिलने गया। सूर्योदय से पहले उनके साथ नाश्ता किया। उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगा।" प्रधानमंत्री की 97 वर्षीय मां हीराबेन उनके भाई के साथ गांधीनगर में रहती हैं। मोदी के ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी मां को अपने साथ रखना चाहिए क्योंकि उनका घर 'काफी बड़ा है।'

इन्हें भी पढ़ें:-

केजरीवाल ने कहा, "हिंदू धर्म और संस्कृति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को अपनी मां और अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहिए। प्रधानमंत्री का घर काफी बड़ा है। थोड़ा दिल भी बड़ा रखें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत