1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोहन भागवत स्वयंसेवकों से शिवराज व मंत्रियों की गुप्त रिपोर्ट लें: दिग्विजय

मोहन भागवत स्वयंसेवकों से शिवराज व मंत्रियों की गुप्त रिपोर्ट लें: दिग्विजय

 Reported By: IANS
 Published : Jul 21, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 04:35 pm IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। उन्होंने भोपाल दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री व मंत्रियों की गुप्त रिपोर्ट स्वयंसेवकों से लेने की मांग की है।

Digvijaya Singh- India TV Hindi
Digvijaya Singh Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। उन्होंने भोपाल दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री व मंत्रियों की गुप्त रिपोर्ट स्वयंसेवकों से लेने की मांग की है। संघ की भोपाल में चिंतन बैठक होने वाली है। इस बैठक में हिस्सा लेने संघ प्रमुख भागवत भोपाल पहुंच चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, "संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयंसेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज चौहान के परिवारजनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।"

दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की भी अवश्य जानकारी लें। संघ इस प्रकार के प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विधायकों के आचरण और फिर उन्हें बिना विधायक रहे मंत्री बनाने में क्या सोचता है, उसे भी अवश्य स्पष्ट करने की कृपा करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत