1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवराज सरकार ने स्वामी अखिलेश्वरानन्द को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

शिवराज सरकार ने स्वामी अखिलेश्वरानन्द को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2018 07:43 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 07:43 pm IST

स्वामी अखिलेश्वरानन्द ने कहा, इसे गलत परिप्रेक्ष्य में नहीं समझें। वर्ष 2016 में मैं मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बना था। इस नाते मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना चाहिए था...

Swami Akhileshwaranand- India TV Hindi
Swami Akhileshwaranand

भोपाल: मध्यप्रदेश की भाजपा नीत सरकार ने निरंजनी अखाड़ा के महामण्डलेश्वर एवं मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द को राज्यमंत्री के दर्जे से प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है।

अखिलेश्वरानन्द ने बताया, ‘‘मध्यप्रदेश सरकार ने 11 जून को एक आदेश जारी किया है। इसमें मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुझे यह आदेश 11 जून को मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे गलत परिप्रेक्ष्य में नहीं समझें। वर्ष 2016 में मैं मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बना था। इस नाते मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना चाहिए था, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में तकनीकी गलती के कारण मुझे बोर्ड के तीन उपाध्यक्षों के साथ राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया गया था। इसे अब संशोधित कर सही कर लिया गया है।’’

अखिलेश्वरानन्द ने बताया कि नियमानुसार गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है, जबकि उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत