1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम ने बेटे अखिलेश से कहा, 'PM नरेंद्र मोदी से सीखें यह बात'

मुलायम ने बेटे अखिलेश से कहा, 'PM नरेंद्र मोदी से सीखें यह बात'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2016 03:02 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 03:02 pm IST

समाजवादी पार्टी में चल रही उठापठक को शांत करने के लिए पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में यूपी के सीएम अखिलेश यादव और और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपना-अपना पक्ष रखा।

Mulayam, Modi and Akhilesh | PTI File Photo- India TV Hindi
Mulayam, Modi and Akhilesh | PTI File Photo

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रही उठापठक को शांत करने के लिए पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में यूपी के सीएम अखिलेश यादव और और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपना-अपना पक्ष रखा। इस मौके पर सपा सुप्रीमो ने अपने बेटे को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षों से सीख लेने की सलाह दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर खुद के संघर्ष भरे दिनों को भी याद किया। उन्होंने इस बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि किस तरह उन्होंने और उनके छोटे भाई शिवपाल ने तमाम तरह की बाधाओं को पार करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूती दी। मुलायम ने कहा कि शुरुआती दिनों में शिवपाल खुद जमीन पर बैठा करते थे और उन्हें कुर्सी पर बैठाया करते थे। उन्होंने कहा कि वह शिवपाल का साथ नहीं छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बड़ा सवाल क्या मुलायम सिंह का फैसला सपा को टूटने से बचा पाएगा?

‘आसुरी शक्तियों से घिरे हैं नेताजी, 'धर्मयुद्ध' में अखिलेश के साथ हूं’
मुलायम ने अखिलेश को लगाई फटकार, अमर सिंह को बताया अपना भाई
महाबैठक में भावुक हुए अखिलेश, इस्तीफे की पेशकश

अखिलेश को समझाते हुए मुलायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। यह बात काफी लोगों के लिए चौंकाने वाली थी क्योंकि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता है। मुलायम ने अखिलेश को समझाते हुए कहा कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के संघर्ष भरे जीवन से सीख लेनी चाहिए। मुलायम ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखो। वह गरीब परिवार से आए हैं। लगन और संघर्ष के बल पर देश के प्रधानमंत्री बने। अपनी मां को नहीं छोड़ सकते।' 

पढ़ें: मंच पर अखिलेश-शिवपाल में हुई हाथा-पाई, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव

मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर अमर सिंह की भी जमकर तारीफ की। हालांकि कुछ ही देर पर अखिलेश ने अपने भाषण में अमर सिंह पर जमकर निशाना साधा था। मुलायम ने अमर के बारे में बात करते हुए कहा, 'एक केस था जिसमें मैं बुरा फंसा था। उसने मुझे बचा लिया। उसमें ऐसी कला है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत