लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना मौजूदा दौर में लोगों ने नहीं की थी।
मौका था विधानसभा भवन में पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोट्रोट के अनावरण का। इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह ने मायवती के पोट्रेट का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे।
6kwo9o7__MU