1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को स्वीकारा, बुलाने के लिए किया इमरान का शुक्रिया अदा

सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को स्वीकारा, बुलाने के लिए किया इमरान का शुक्रिया अदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 01:48 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को स्वीकारा, बुलाने के लिए किया इमरान का शुक्रिया अद- India TV Hindi
सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को स्वीकारा, बुलाने के लिए किया इमरान का शुक्रिया अदा

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में उन्हें बुलाने के लिए सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।

Related Stories

सिद्धू ने कहा, "करतारपुर कॉरिडोर के ऐतिहासिक उद्घाटन में मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आभारी हूं।" इमरान खान के निर्देश पर, पीटीआई सीनेटर फैजल जावेद ने सिद्धू से संपर्क किया और उन्हें यहां आने का न्यौता दिया।

सिद्धू ने कहा कि दुनिया भर में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा गुरु नानक से संबंधित पवित्र स्थल की यात्रा करने का इंतजार है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से उन्होंने कहा, "करतारपुर कॉरिडोर समझौता दुनिया भर में मौजूद लाखों सिखों को एक सकारात्मक संदेश देता है।"

गौरतलब है कि सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। कार्यक्रम में सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना के चीफ को गले लगाया था। इसके बाद वे विपक्ष और अपनों के निशाने पर आ गए थे। 

खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसका विरोध किया था। वहीं गले मिलने का स्पष्टीकरण देते हुए सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण की बात कही थी। इसी खुशी में वे गले मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत