1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. करतारपुर गलियारा सेवा शुल्क से पाकिस्तान को हर महीने 30 लाख डॉलर की कमाई

करतारपुर गलियारा सेवा शुल्क से पाकिस्तान को हर महीने 30 लाख डॉलर की कमाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 04:12 pm IST

पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक जाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बनाए गए करतारपुर गलियारे से पाकिस्तान को हर महीने करीब 30 लाख डॉलर तक की कमाई हो सकती है।

Pakistan, Kartarpur corridor, - India TV Hindi
Pakistan to earn USD 30 lakh per month from Kartarpur corridor

लाहौर | पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक जाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बनाए गए करतारपुर गलियारे से पाकिस्तान को हर महीने करीब 30 लाख डॉलर तक की कमाई हो सकती है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।

Related Stories

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे पर हुए समझौते में जताए गए अनुमान के अनुसार अगर रोजाना करीब पांच हजार श्रद्धालु करतारपुर साहिब मत्था टेकने वास्तव में आने लगे तो पाकिस्तान सरकार को केवल सर्विस चार्ज के रूप में ही रोजाना करीब एक लाख डॉलर यानी महीने में करीब तीस लाख डॉलर तक की आमदनी हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे अर्थव्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। करतारपुर गलियारा खुलने से पाकिस्तान के लिए धार्मिक पर्यटन का पहला दरवाजा खुल जाएगा। इसमें बताया गया है कि प्रबंधन को संभालने के लिए करीब दो सौ लोगों का स्टाफ होगा। एक छोटा अस्पताल और मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।

गौरतलब है कि करतारपुर गलियारे को लेकर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत हुए। समझौते के मुताबिक, रोजाना पांच हजार सिख श्रद्धालु बिना वीजे के करतारपुर आ सकेंगे। भारतीय यात्रियों को पासपोर्ट के साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड लाना होगा। यात्रियों से बीस डॉलर सेवा शुल्क वसूला जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नौ नवंबर को इस गलियारे का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश