1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब हम जम्मू और कश्मीर कहते हैं, तो उसमें पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान भी शामिल: सेना प्रमुख बिपिन रावत

जब हम जम्मू और कश्मीर कहते हैं, तो उसमें पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान भी शामिल: सेना प्रमुख बिपिन रावत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 10:50 pm IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि जब हम जम्मू और कश्मीर कहते हैं, तो जम्मू और कश्मीर के पूर्ण राज्य में पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान शामिल हैं।

Army Chief General Bipin Rawat- India TV Hindi
Army Chief General Bipin Rawat Image Source : PTI

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि जब हम जम्मू और कश्मीर कहते हैं, तो जम्मू और कश्मीर के पूर्ण राज्य में पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान शामिल हैं। पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान एक अधिकृत क्षेत्र बन गया है। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसपर हमारे पश्चिमी पड़ोसी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जिस क्षेत्र पर पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है, वह पाकिस्तानी प्रतिष्ठान द्वारा नियंत्रित नहीं है, बल्कि आतंकवादियों द्वारा नियंत्रित है। उन्होनें कहा कि पीओके वास्तव में एक आतंकवादी नियंत्रित देश या पाकिस्तान का एक आतंकवादी नियंत्रित हिस्सा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत